जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में गई थी पांच लोगों की जान, चार मामले हुए थे दर्ज
24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। जामा मस्जिद के आसपास बवाल के दौरान पांच लोगों की जान चली गई थी। इसमें सरायतरीन निवासी बिलाल, हयातनगर निवासी रोमान, कोटगर्वी निवासी अयान, नईम और तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ की जान गई थी।
इसमें रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। जबकि अन्य चार मृतकों के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआईटी की जांच में शारिक साटा गिरोह प्रकाश में आया। पुलिस ने मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस की गिरफ्तारी की। साथ ही वह हथियार में बरामद किए जो बवाल के दौरान चलाए गए थे।
बवाल में बंद किसी भी आरोपी की नहीं हो सकी है रिहाई
एसआईटी ने 89 आरोपियों को जेल भेजा है। इसमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट भी शामिल हैं। जो आरोपी जेल गए हैं किसी भी आरोपी की रिहाई नहीं हुई है। सभी मुरादाबाद की जेल में बंद हैं। कुछ आरोपियों को अलग-अलग मुकदमों में जमानत मिली है लेकिन दूसरे मुकदमों में जमानत मिलनी बाकी है। इसलिए रिहाई नहीं हो सकी है।