फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: ईद की नमाज पढ़ने के लिए नहाते समय नल से लगा करंट, मौके पर ही युवक की मौत

Wed, 21 Jul 2021 01:50 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी (संभल)

सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम ने घटना स्थल पर पहुंचकर हादसे को लेकर विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद घर वालों की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
 
विज्ञापन
मृतक शारिफ अली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली में ईद की नमाज की तैयारी के लिए सुबह नहाते समय नल पर आए करंट से एक युवक बेहोश हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर वालों की ईद की खुशियां मातम में बदल गई। मौके पर एसडीएम गुन्नौर पहुंचे और आर्थिक सहायता के लिए परिवार को अश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी शारिफ अली (18) बुधवार की सुबह छह बजे ईद की तैयारी के लिए घर में लगे हैंडपंप पर नहाने लगा। नल में आए करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने युवक को गिरते देखा, तो शोर मच गया। 

आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। करंट से बेहोश हुए युवक को इलाज के लिए गुन्नौर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ईद की खुशी की जगह घर में चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की शादी नहीं हुई है। वह अपने पांच भाईयों में तीसरे नंबर का है। इससे बड़े दो भाईयों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। एसडीएम रामकेश धामा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिजली करंट के हादसे को लेकर विभाग से मुआवजा दिलाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें