जुनावई (संभल)। जेकेईटी काॅन्वेंट स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन दौड़, रिले दौड़, वाॅलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को जेकेईटी कान्वेंट स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री व विद्यालय प्रबंधक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने किया। कार्यक्रम में 100 मीटर रेस में फैजान ने प्रथम, आदर्श द्वितीय और प्रयाग यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रिले रेस 400 मीटर में तन्वी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और अंशू तृतीय स्थान पर रही। वहीं, वॉलीबाल और कब्बडी में ब्लू हाउस ने बाजी मारी। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूर्व राज्यमंत्री ने बताया कि खेल हमें भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जोड़ते हैं और अपनी कमियों को सुधारने में मददगार होते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को असफलता से निराश न होने और हार-जीत दोनों को सकारात्मक रूप में स्वीकार करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक उमेश यादव, प्रधानाचार्य हरिओम सिंह सहित स्टॉफ मौजूद रहे।