बहजोई (संभल)। जय श्री गोविंद हरे मुरारे भजन समेत दूसरे भजनों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था नगर के बड़ा मैदान पर हुए संभल कल्कि महोत्सव के पहले दिन लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी के भजन संध्या कार्यक्रम का।
शनिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी ने संभल कल्कि महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व लोकगीत गायिका समेत डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया व एडीएम प्रदीप वर्मा तथा जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार रिंकू ने स्मारिका का विमोचन किया। इस बीच राज्यमंत्री व मंडलायुक्त ने विचार भी रखे। इसके बाद लोक गीत गायिका ने एक के बाद एक भजन सुनने के लिए श्रोता अपने स्थान पर डटे रहे। वहीं विद्युत उपकरणों की रोशनी में पंडाल व कार्यक्रम स्थल सराबोर रहा। कार्यक्रम में सीडीओ गोरखनाथ भटट समेत सीएमओ डॉ. तरुण कुमार पाठक, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई, डीपीएम संजीव राठौर व एई कमलकांत आदि मौजूद रहे।