फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मालगोदाम रोड बनी मुसीबत, गहरे गड्ढों से हर दिन हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल मालगोदाम रोड बदहाल हालत में पहुंच गई है। आंबेडकर पार्क से सिपाही लाल पेट्रोल पंप तक की सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण गड्ढे लगातार और गहरे हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि वाहनों के पहियों से उछलते पत्थरों से दुकानदार परेशान हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। मंडी समिति फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण होने के कारण बदायूं, मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले अधिकांश वाहन इसी रास्ते से गुजर रहे हैं। लगातार बढ़ते दबाव के चलते सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरे भरा बना हुआ है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क टूटती जा रही है। कई जगह गड्ढे इतने बड़े हो चुके हैं कि वाहन चालकों को बचकर निकलने में दिक्कत होती है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर पत्थर उछलकर दुकानों तक पहुंच जाते हैं, जिससे दुकानदारों में भी नाराजगी है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें