फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था रखें : रेनू अग्रवाल

Mon, 11 Sep 2023 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल) । हाईकोर्ट की प्रशासनिक न्यायमूर्ति रेनू अग्रवाल ने जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। न्यायालय परिसर में जलभराव देखकर आपत्ति जताई। कहा कि बरसाती पानी निकासी के लिए परिसर का स्तर ऊंचा कराए और सफाई व्यवस्था बेहतर रखे। हाईकोर्ट के काम को हम पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह प्रशासनिक न्यायमूर्ति रेनू अग्रवाल निरीक्षण के लिए जिला न्यायालय परिसर पहुंच गई। सुबह से हो रही बारिश से परिसर में जलभराव हो गया है। जिस कारण वह परिसर का निरीक्षण नहीं कर पाई। उन्होंने जिला जज से कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर परिसर के अंदर की सड़क को ऊंचा कराया जाए। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करें। इसके बाद जिला जज न्यायालय व अन्य न्यायालय कक्षों का निरीक्षण किया।
उन्होंने रजिस्टर व अन्य कागजात देखे। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण व अन्य रुके हुए जो भी कार्य हैं, उन्हें तुरंत शुरू कराया जाए। ताकि यहां पर स्टाफ व आने वाले वादकारियों को सुविधाएं मिल सके। सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। इस मौके पर जिला जज कमलेश कुच्छल, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी गुरप्रीत सिंह बाबा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय वीर कनेडी लाल, एडीजे अशोक कुमार यादव, एडीजे आरती फौजदार, एडीजे निर्भय नारायण राय, एडीजे रागिनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबिता पाठक, सिविल जज सीनियर डिविजन मयंक त्रिपाठी, एसडीएम चंदौसी संदीप वर्मा, चंदौसी बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिव नितिन कुमार विक्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें