संभल और मनौटा में बकरों की खरीदारी तेज हो गई है। सरायतरीन की बकरा मंडी में सरायतरीन के डाकखाना रोड निवासी ने मोहम्मद अब्दुल ने 96,000 रुपये का बकरा खरीदा है। बकरे का वजन एक क्विंटल पांच किलोग्राम है। इसे आढ़त वाले रईस भाई पांच वर्ष से पाल रहे थे। बकरे की तंदुरुस्ती देखकर कोई कह सकता है कि इसकी खिलाई-पिलाई खूब हुई है। बकरा मालिक रईस भाई ने बताया कि वे इसे चारे के साथ चने खिलाते थे।
अमरोहा जनपद के खईयामाफी से मनौटा की साप्ताहिक बाजार में भूरा नामक बकरे की कीमत 1.20 लाख रुपये तथा कलुवा की कीमत 90,000 रुपये मांगी गई। देर रात भूरा नामक बकरे को 82,000 में बेचा गया। खईयामाफी के निवासी मुनाजिर हुसैन ने बताया भूरा नामक बकरे का वजन 98 किलोग्राम है। जबकि सुल्तान नामक बकरा ओबरी गांव निवासी मोहम्मद नाजिम ने बताया कि 85 किलोग्राम का कलुवा 63,000 रुपये में बिक गया। इन दोनों बकरों की बिक्री से मिली कीमत से उत्साहित मुनाजिर ने बताया कि मुरादाबाद में सुल्तान नामक बकरा 65,000 रुपये में बिका है। कीमत के मामले में संभल जिले के भूरा और कलुवा सुल्तान पर भर पड़ गए हैं।
सरायतरीन मंडी में बकरों की खरीद फरोख्त कराने वाले मतीन भाई ने बताया कि इस सीजन पिछले वर्ष के मुकाबले हल्का है लेकिन कुछ बकरे महंगे बिके हैं. उनके बताए पर यकीन करें तो एक बकरा 4.5 लाख तथा एक बकरा तीन लाख में बिक चुका है। दिल्ली की एक पार्टी ने दोनों बकरे खरीदे हैं। बकरीद 13 सितंबर को है। बकरों की बिक्री सोमवार को शाम तक होगी।