विवाहिता को आग की लपटों में घिरा देख आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
गांव मुबारकपुर निवासी ओमवीर की पत्नी राजकुमारी गुरुवार की सुबह घर पर अकेली थी। पति किसी काम से ससुराल गया हुआ था। तभी पड़ोस की एक महिला से राजकुमारी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में पड़ोसन की बातों से क्षुब्ध होकर विवाहिता घर पहुंची और मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
आग लगने के बाद राजकुमारी शोर मचाते हुए घर से बाहर की तरफ भागी। यह देख आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।