फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक अमृत सरोवर के तालाबों का कार्य पूरा करा लें सचिव : बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पवांसा ब्लॉक सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों, सचिवों और रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में 31 जुलाई तक अमृत सरोवर तालाबों का कार्य पूरा किया जाना चाहिए जिससे की 15 अगस्त को ग्राम पंचायत के तालाब पर ही ध्वजारोपण किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय का कार्य जल्दी पूरा कराएं जिससे कि ग्रामीणों को अधिक सुविधाएं ग्राम पंचायत में ही मिल सकें। अस्थायी गो आश्रय स्थल का कार्य भी शीघ्र पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक घर-घर तिरंगा योजना में भी प्रधान और पंचायत सचिव पूरा सहयोग करें। इस दौरान एडीओ पंचायत अनिल कुमार, जसवंत सिंह, जमालुद्दीन, अंकित गौतम, अजीत सिंह, देवेश कुमार, पंकज कुमार, वरन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें