फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विश्व कल्याण के लिए की भगवान शिव की महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित रहट वाला मंदिर में भगवान शिव की सामूहिक महाआरती की। सदस्यों ने भगवान शिव को प्रसन्न किया। यजमान अरुण कुमार अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, डॉ. मूलचंद दालभ, राकेश रस्तोगी, विनोद कुमार अग्रवाल ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक किया। मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने हथेलियों पर दीपक लेकर सामूहिक आरती करके भगवान शिव की आराधना की। मंच के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सावन महीना सर्वथा उपयुक्त है और सोमवार भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय है। इस दिन भक्ति भाव श्रद्धा के साथ जो भी भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। डॉ. मूलचंद दालभ ने कहा कि अपना कल्याण चाहने वाले भक्तों को नित्य प्रति भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष चंद्र मोंगिया, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अंकुर रस्तोगी, भरत मिश्रा, सुबोध कुमार गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, रूपाली गुप्ता, सरिता गुप्ता, संध्या अग्रवाल ने भजन गाते हुए भगवान शिव की आराधना की। संचालन महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें