फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया, बात न करने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और फोन पर बात ना करने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। यह आरोप लगाकर महिला ने पुलिस को दी तहरीर में लगाया है। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को दी तहरीर में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव निवासी ही एक युवक पिछले दो सालों से फोन पर परेशान करता है और आपत्तिजनक बातें करता है। आरोप है कि युवक ने किसी समय नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया और फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। बात ना करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें