फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, अब मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमिका की तबीयत खराब हुई तो उसने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें वह दो महीने की गर्भवती निकली। इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। युवती ने प्रेमी से शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। इससे आहत युवती ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को असमोली थाने के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि गांव के ही युवक के साथ उसका छह महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह जब दो माह की गर्भवती हो गई है तो युवक शादी से इनकार कर रहा है। इस पर पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें