फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के छह ब्लॉकों में आज होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो ब्लॉकों के प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन पर संभल जनपद में छह ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। वहीं, माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी की बेटी सुगंधा सिंह को बनियाखेड़ा ब्लॉक और आशीष कुमार को गुन्नौर ब्लॉक का निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन

बहजोई ब्लॉक में दो निर्दलीय, गुन्नौर में दो निर्दलीय, संभल में एक निर्दलीय, जुनावई में एक निर्दलीय, असमोली में एक निर्दलीय, पवांसा में दो निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रमुख पद से अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। रजपुरा ब्लॉक में कोई नाम वापसी नहीं हुई है। वहां भाजपा, सपा के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। संभल जनपद में आठ में दो ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं तथा शेष छह ब्लॉक में शनिवार को सुबह 11 बजे से प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। शनिवार को मतदान के बाद छह ब्लॉकों में प्रमुख निर्वाचित हो जाएंगे। शाम तीन बजे तक मतदान होगा और उसके बाद मतगणना होगी।
मतदान और मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जनपद के संभल, पंवासा, असमोली, जुनावई, बहजोई, रजपुरा में प्रमुख पद के लिए मतदान और शाम को तीन बजे से मतगणना होनी है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी ब्लॉकों में केवल मतदाताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य साथ में आने वाले लोगों, पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों को ब्लॉक कार्यालय से 200 दूर ही रोक दिया जाएगा। इस दौरान उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है। मतदान के बाद शाम तीन बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशी के बीच होगा मुकाबला:
पवांसा ब्लॉक : भाजपा प्रत्याशी प्रेमकुमारी, सपा से विनोद कुमार,
संभल ब्लॉक : भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी, सपा प्रत्याशी सुषमा देवी।
असमोली ब्लॉक : भाजपा प्रत्याशी अनुज कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी देवी।
रजपुरा ब्लॉक : भाजपा से ममता कुमारी, सपा से अनीता देवी, निर्दलीय ब्रजबाला।
जुनावई ब्लॉक : भाजपा प्रत्याशी दिव्य प्रकाश, सपा प्रत्याशी रवि कुमार।
बहजोई ब्लॉक : भाजपा प्रत्याशी नगीना यादव, सपा डिंपल यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें