फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलखना में पेड़ से लटकी मिली मैकेनिक की लाश

Thu, 11 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या किए जाने की सूचना  दी है लेकिन मौके के जो              हालात थे उससे हत्या किए जाने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



मूल रूप से अमरोहा जिले में स्थित बछरायूं थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव का निवासी शीशपाल पुत्र नत्थू सिंह करीब 25 साल से                संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में स्थित गांव सलखना में अकेले रहता था। आसपास के गांव में वह मोटर बाइडिंग और मरम्मत का काम करता था। उसकी लाश बुधवार को सुबह सात बजे कब्रिस्तान में नीम के पेड़ से लटकी हुई मिली।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नखासा थाने की पुलिस ने लाश को उतरवाया।

परिजनों को खबर दी। परिजन दोपहर बाद पहुंचे। उनकी ओर से तहरीर ली गई है। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार और गांव के  लोग मौके पर पहुंच गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। फिर भी यदि कोई अन्य तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उभरते हैं तो पुलिस उसके आधार पर विवेचना करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें