बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां लीग मैच मुकाबला बहजोई व अमरोहा के बीच हुआ। इसमें बहजोई की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अमरोहा को 82 रन से हरा दिया। बहजोई के मयंक शर्मा को मेन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
रविवार को सुबह करीब 11 बजे बड़ा मैदान पर अमरोहा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बहजोई की टीम ने पहले बैंटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 188 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी अमरोहा की टीम 19.5 ओवर में 106 रन बनाकर ढेर हो गई। इस प्रकार बहजोई की टीम ने अमरोहा को 82 रन से हरा दिया। अपनी टीम के लिए तीन विकेट लेकर 28 रन बनाने वाले बहजोई के खिलाड़ी मयंक शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायर बब्लू मास्टर रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने व स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजक नवदीप बंटी समेत अय्यूब पहलवान व तरुण कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
आयोजक ने बताया कि तीन फरवरी को सुबह 11 बजे से ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा लीग मैच मुकाबला चंदौसी व मेरठ की टीम के बीच होगा।