फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गोरखपुर से चंदौसी पहुंचा प्रेमी, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार जब परवान चढ़ा तो युवक गोरखपुर से युवती से मिलने चंदौसी आ पहुंचा। युवक के आने की जानकारी परिजनों को हो गई, उसे धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। देर शाम युवक के विरुद्ध तहरीर न मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर की युवती की आठ माह पूर्व सोशल मीडिया पर गोरखपुर के युवक से पहचान हुई। दोनों की सोशल मीडिया पर रोजाना चेटिंग शुरू हो गई है और धीरे-धीरे युवक-युवती ने एक दूसरे के फोटो और वीडियो भी शेयर किए। रविवार को प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गोरखपुर से चंदौसी आ पहुंचा और युवती से घर के बाहर अन्य स्थान पर मिलने की बात कही। प्रेमी से मिलने को युवती घर से निकलने का प्रयास कर ही रही थी कि परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। परिजनों ने युवती के माध्यम से युवक को बुलवाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। युवती के परिजनों द्वारा युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें