संभल। पवांसा में स्थित पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज में मंगलवार को 26वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। सफलता के लिए किताबों से प्रेम करने की सलाह दी। कहा कि इससे सफलता भी मिलेगी और ज्ञान भी बढ़ेगा। जिससे देश और समाज के लिए कुछ किया जा सकेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद राष्ट्रगान किया गया। स्वागत गीत की प्रस्तुति छात्राओं ने दी। डीएम ने मंच से छात्र-छात्राओं को संबोधित करने से पहले जय हिंद का जयकारा लगवाया। संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई पूरी लगन के साथ करनी चाहिए। जिससे देश और समाज के लिए सहयोग कर सकें। आगे कहा कि उपहार स्वरूप हमें किताबें ही भेंट करनी चाहिए। जो वर्षों बाद भी उपयोगी रहती हैं। डीएम ने कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा भी की।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद