फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनप्वाइंट पर लेकर पशु लूट ले गए बदमाश

Thu, 29 Oct 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव में मंगलवार की रात सात सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट की। गृहस्वामी को गनप्वाइंट पर लेकर पशु लूट ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। गुमसानी गांव निवासी लीला सिंह के घर के बराबर में ही उसका घेर है। जिसमें उसके पशु बंधते हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को रात्रि डेढ़ बजे के करीब सात शस्त्रधारी बदमाश मैक्स से आए और घेर में सो रहे पशु स्वामी को गनप्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एक पशु लूट लिया। शोर शराबा होने पर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों पर पथराव कर दिया।


बदमाश वहां से पशु टाटा मैक्स में डालकर भाग गए। घटना के संबंध थाना प्रभारी योगेद्र कृष्ण यादव ने बताया कि लूट की वारदात नहीं है। यह चोरी की घटना है। घटना की सूचना रात्रि में ही मिल गई थी। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया है। घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें