फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक किया समझौता, नहीं मिला माल

Thu, 29 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की मुरादाबाद गेट शाखा में बैंक लॉकर से एक शिक्षिका के बैंक लॉकर से छह लाख का माल गायब हो गया। जिससे सीधे सैकड़ों धारकों के भरोसे का धक्का लगा। लेकिन बैंक लॉकर जैसे अतिसुरक्षित बाक्स से चोरी के दोषी को बचाने में जुट गई है, इसलिए बैंक कर्मी मामले को रफा दफा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन



बैंक अधिकारियों ने लाकर धारक मां बेटी से लिखित समझौता कर लिया कि उसका माल मिल गया है, हालांकि लॉकरधारक ने चोरी गए माल को मिलने से साफ इनकार कर दिया है।


चंदौसी शहर की मुरादाबाद गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के लॉकर संख्या-12 में शहर की सुभाष रोड निवासी मालती रस्तोगी व उनकी बेटी तन्वी रस्तोगी ने संयुक्त रूप से लॉकर को किराये पर लेकर अपना जेवर आदि रखा था लेकिन मंगलवार को जब वह लाकर चेक करने पहुंची तो लॉकर पहले से ही खुला मिला, जिसमें कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन



शाखा प्रबंधक दिनेश अग्रवाल ने आशंका जताई थी कि बरेली की एक कंपनी के कर्मचारी तो लॉकर की नई चाभियां बनवाने को एग्रीमेंट किया था, शायद कंपनी के ही कर्मचारी ने माल गायब कर दिया है। लेकिन देर शाम वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बीएस सक्सेना जब शाखा में पहुंचे तो उन्होंने मामले को रफादफा करने का प्रयास शुरू कर दिए।


वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने बताया कि बरेली की कंपनी का कर्मचारी हेमंत सिंह शाखा में आया था, लॉकर 12 का माल निकालकर प्रबंधक दिनेश अग्रवाल को दिया था, जिसे दूसरे लॉकर में रख दिया गया था। लेकिन मंगलवार को दिनेश अग्रवाल अचानक लॉकर खुले पड़े होने की सूचना से घबरा गए, लेकिन अब उन्हें याद आ गया है।


मालती रस्तोगी व तन्वी रस्तोगी का माल मिल गया है। हालांकि उन्होंने अपना लॉकर खाता अब बंद करा दिया है। इसलिए जब माल चोरी हुआ ही नहीं तो कार्रवाई की भी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें