फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस वितरक के कर्मचारियों से लूट की कोशिश, फायर झोंका

Mon, 22 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस वितरक के कर्मचारियों से रविवार को रसोई गैस बिक्री की रकम लूटने का प्रयास हुआ है। गनीमत यह रही कि जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त रकम वितरक के पास पहुंचा दी गई थी। थैले में केवल गैस की पर्चियां ही थीं। घटना नरौली के शनिवार वाली बाजार के मैदान में रविवार को करीब साढ़े चार बजे हुई है।
विज्ञापन



गैस एजेंसी कर्मचारी फायर लगने से घायल हुआ है। नरौली स्थित आरके गैस सर्विस के कर्मचारी भाटौर निवासी ओमपाल पुत्र बलवीर और मोहम्मद पुर टांडा निवासी धर्मेंद्र पुत्र हरवंश रविवार को गैस बिक्री कर रहे थे। गैस एजेंसी के सामने शनिवार वाली बाजार के मैदान में बैठकर दोनों कर्मचारियों ने 174 सिलेंडर की बिक्री की।


सिलेंडर बिक्री के रुपये गैस वितरक के पास पहुंचा दिए। शाम करीब साढ़े चार बजे नई उम्र के तीन बदमाश सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दोनों कर्मचारियों के पास आए। धर्मेंद्र ने बताया आते ही एक बदमाश ने तमंचे से एक फायर झोंक दिया। झीना झपटी कर थैला छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन



विरोध करने पर फायर झोंक दिया। थैला नहीं देने पर बदमाशों ने जाते समय कर्मचारियों के ऊपर दूसरा फायर झोंक दिया। ओमपाल पुत्र बलवीर फायर की चपेट में आ गए। धर्मेंद्र ने बताया घायल को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पहुंच गए। उन्होंने घटना के बाबत धमेंद्र और गैस वितरक वंदना गुप्ता के भाई सुंचित से पूछताछ की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें