फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू कारोबारी से हड़पे सवा तीन लाख, मारपीट की

Wed, 18 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मेरठ के फर्म संचालकों ने संभल के आलू कारोबारी के सवा तीन लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आलू कारोबारी के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने फर्म स्वामी और मैनेजर के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के सैफखां सराय गांव निवासी मोहम्मद नदीम की संभल-चंदौसी मार्ग पर नदीम ट्रांसपोर्ट एंड आलू कंपनी के नाम से दुकान है। वह आलू का कारोबार करते हैं। उन्होंने औद्योनिक उत्पादक एवं विपणन सहकारी समिति लिमिटेड मोकमपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेस टू स्थित फर्म के मालिक सुनील के साथ कारोबार किया था।
विज्ञापन


मोहम्मद नदीम ने कई ट्रक आलू भेजे। इसके 3,24,867 रुपये सुनील पर बकाया थे। आरोप है कि सुनील ने मोहम्मद नदीम को रुपये नहीं दिए। मोहम्मद नदीम रुपये मांगने के लिए कई बार मेरठ गए तथा फोन भी किया। आरोप है कि 13 मई को मोहम्मद नदीम अपनी दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन


फर्म संचालक मोहम्मद नदीम व फर्म मैनेजर मनीष आए और मोहम्मद नदीम के साथ मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी यशपाल यादव का कहना है कि सुनील व मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें