फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आफिस के सामने लोहा व्यापारी से लूटपाट

Sun, 16 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अमरोहा
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई के बाद बने निशान।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सामने बेखौफ कार सवार बदमाशों ने लोहा व्यापारी के साथ लूटपाट की। कार, नगदी और सोने की चेन लूट ले गए। विरोध पर बेरहमी से पिटाई कर व्यापारी को घायल कर दिया। अपहरण के लिए कार में डालने की कोशिश की। शोर शराबा सुन एसपी कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने व्यापारी का मेडिकल कराया।

एसपी कार्यालय के सामने आशियाना कालोनी निवासी लोहा व्यापारी अनूप अग्रवाल की जोया मार्ग पर नवादा गांव में चौराहा पर लोहे की दुकान है। शनिवार की तड़के चार बजे उनकी दुकान सरिया आदि लेकर ट्रक आया था। व्यापारी की दुकान पर लेबर ट्रक से लोहा उतार रही थी। अनूप अग्रवाल कार से रेलवे स्टेशन से साढ़े चार बजे चाय लेकर जा रहे थे। एसपी कार्यालय के सामने स्पीड ब्रेकर पर कार की गति धीमी की। जिसका फायदा उठाते हुए पीछे से आए कार सवार तीन-चार बदमाशों ने व्यापारी की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। हथियारों के बल पर कब्जे में लेकर बदमाशों ने कार, गले में पहन रखी सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम्मत दिखाते हुए व्यापारी बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने व्यापारी की बेरहमी से पिटाई की। जिससे शरीर पर नील पड़ गए। बदमाश व्यापारी की कार लूट ले गए। कार में 11 हजार रुपये, टिन नंबर और व्यापार संबंधी अन्य कागजात थे। शोर शराबा सुन एसपी कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मी भागे, लेकिन तब तक बदमाश जोया की ओर फरार हो चुके थे। पुलिस ने व्यापारी का मेडिकल कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। साथ ही चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें