फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: चुनावी रंजिश में हारे हुए प्रत्याशी ने ग्रामीण की गोली मारकर की हत्या, पोस्टमॉर्टम को भेजा शव, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 May 2021 03:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)

सार

हत्या की सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई मुकेश ने तहरीर में बताया कि दिन में खेत में निकलने को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज की थी।
विज्ञापन
संभल: चुनावी रंजिश में हारे हुए प्रत्याशी ने ग्रामीण की गोली मारकर की हत्या, रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के गुन्नौर क्षेत्र के गांव खिरकबारी में चुनावी रंजिश को लेकर हारे हुए प्रत्याशी ने शनिवार की रात ग्रामीण के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश की तहरीर पर हारे हुए प्रत्याशी सहित चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकबारी निवासी मुकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई दलवीर सिंह (40) शनिवार रात गांव में एक दावत में शामिल होने जा रहा था। ग्राम प्रधान प्रत्याशी नारायण सिंह ने अपने भाई व दो अन्य लोगों के साथ उसके भाई को अपने घर के बाहर रास्ते में रोक लिया और उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए गए और दलवीर सिंह को उठाकर ले गए। परिजनों को सूचना देने से पहले ही दलवीर ने दम तोड़ दिया। 

हत्या की सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई मुकेश ने तहरीर में बताया कि दिन में खेत में निकलने को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज की थी। उसके भाई ने आरोपियों के घर जाकर घटना का विरोध किया था। मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी नारायण सिंह, उसके भाई अवधेश, उनके साथी रोशन सिंह, लीलाधर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी फरार है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक और उसके परिवार ने दूसरे प्रत्याशी को वोट दिया था। इसकी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखते थे। शनिवार को मृतक का भाई खेत से होकर गुजर रहा था, वोट न देने के कारण ही आरोपियों ने विरोध कर गाली गलौज की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

रंजिश को लेकर ग्रामीण की हत्या की गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी गिफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। राकेश कुमार सिंह, सीओ गुन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें