फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑनलाइन सट्टेबाज गिरोह के सरगना समेत तीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऑनलाइन सट्टेबाज गिरोह के तीन मुख्य सरगना के खिलाफ संभल पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है ताकि वह देश छोड़कर न भाग सकें। गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 73 बैंक खातों में जमा 30 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं। अब इन तीन सरगना की तलाश है। जो पूरा सिंडिकेट चलाते हैं। एप बंद कराने के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है। जिससे आम लोगों को यह गिरोह ठग न सकें।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरोह देशभर में 100 से ज्यादा एजेंसियां चला रहा है। इन एजेंसियों के संचालन में जिनकी मुख्य भूमिका है उनकी तलाश में लुकआउट नोटिस जारी किया है ताकि वह विदेश न भाग सकें। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के तार भी दुबई से जुड़े हैं। गिरोह देश के कई राज्यों में फैला है।
एसपी ने बताया कि 20 अगस्त को इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के समय क्रेडिट व डेबिट कार्ड मिले थे। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के खातों के 183 चेक बरामद हुए थे। उन सभी की जांच कराई जा रही है। बताया कि जो क्रेडिट-डेबिट कार्ड मिले हैं वह म्यूल अकाउंट के हैं। टीम उन अकाउंट की भी छानबीन कर रही है। जिन आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है इनकी गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा होगा।
विज्ञापन

0000000000
दंपती की शिकायत पर चेती पुलिस, छानबीन में पकड़ा गया गिरोह
चंदौसी के संभल गेट निवासी दीनदयाल और उनकी पत्नी मीना के खाते में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया था। खाते में हुए लेनदेन से जुड़ा नोटिस उनके घर पहुंचा तो वह पुलिस के पास पहुंचे थे। छानबीन में पता चला कि जो लेनदेन करोड़ों रुपये का हो गया है। दीनदयाल के खाते से 1.70 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी मीना के खाते से 1.69 करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए।


00000000

इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाली एजेंसी का ब्रांच हेड हरियाणा का मूल निवासी व हाल चंदौसी के पंजाबी कॉलोनी निवासी इंगित कोहली। बदायूं के गांव कोठा निवासी ऋषिपाल यादव, चंदौसी के बह्म बाजार निवासी अमित वार्ष्णेय, पंजाब के जिला फाजिलका निवासी पवन कुमार और नेपाल के जिला कंचनपुर निवासी पुष्कर सारकी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

00000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें