नरौली। कस्बा के अलावरपुर वाले रोड पर स्थित अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार की देर रात छापा मारा। क्लीनिक पर अवैध रूप से प्रसव का कार्य होता पाया गया। इस दाैरान कई गर्भवती महिलाएं भी माैके पर िमलीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
बुधवार की रात करीब आठ बजे के बाद सीएचसी नरौली के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह अपनी टीम और पुलिस के साथ अलावलपुर रोड स्थित एक क्लीनिक पर पहुंहे। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि उक्त क्लीनिक शमा परवीन पत्नी युनुस चलाती थी। मौके पर क्लीनिक पर गांव नागलिया बल्लू की गर्भवती के साथ कुछ महिलाएं मिलीं। इस दौरान महिला चिकित्सक से जब डिग्री दिखाने को कहा गया तो वह डिग्री नहीं दिखा सकी। जिससे क्लीनिक पर ताले लगा दिए हैं। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। झोलाछाप अपने-अपने क्लीनिक के शटर गिरा कर खिसक लिए। इस दौरान मौके पर भीड़ लगी रही। इस मौके पर टीम में डॉ. मनोज कुमार सिंह के साथ डॉ. लक्ष्मी शंकर, अनीस अहमद समेत पुलिस थी।