फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय में लगा दिया ताला, अंदर एक घंटे बंद रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली(संभल)। सार्वजनिक शौचालय को ताला लगाकर बंद कर दिया गया। इससे शौच के लिए अंदर गया व्यक्ति बंद हो गया। शोर-शराबा किया तो व्यक्ति के अंदर बंद होने की जानकारी हुई। इसके बाद ताले को खुलवाया गया और उसे बाहर निकाला गया। यह मामला कुछ देर तक चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक क्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी मनोज शनिवार की सुबह करीब सात बजे गांव स्थित सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिए अंदर गया था। बताते हैं कि इस बीच गांव के ही महावीर ने शौचालय में ताला लगा दिया और घर चला गया। मनोज ने बाहर आने की कोशिश की तो ताला लगा था। उसने शोर-शराबा किया। आसपास खेल रहे बच्चों की निगाह मनोज पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद चाभी मंगवाई गई और मनोज को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें