चंदौसी। मानसूनी बारिश के गंगा में पानी बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से 1.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने जाने की सूचना पर संभल जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही छह बाढ़ चौकी बनाई गई तथा और आठ आश्रय स्थल बनाए हैं। टीम को तैनात कर दिया गया। चौकियों पर तैनात स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वह ग्रामीणों को सूचित कर अलर्ट कर दें। प्रशासन ने पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है।
पिछले दो दिन से सभी जगह मानसूनी बारिश हो रही है। लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों से गंगा नदी में पानी का दबाव बढ़ गया है। बाढ़ खंड संभल ने बताया कि नरौरा बैराज पर अभी पानी कम हैं, मात्र 13 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। पर बिजनौर बैराज पर पीछे से पानी आने के कारण 1.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है।
यह पानी नरौरा बैराज तक पहुंचने में अभी समय लगाएगा। इसके बावजूद बाढ़ को लेकर संभल में गंगा किनारे क्षेत्र को अलर्ट कर दिया है। जुनावई क्षेत्र में गंगा किनारे के सात गांव बाढ़ प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात स्टाफ को बाढ़ चौकियों पर रहने की हिदायत दी गई तथा नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।