फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान भी नहीं हो सका लॉकडाउन का पालन, सड़कों पर घूमते रहे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। बारिश के दौरान भी लॉकडाउन का पालन नहीं हो सका। लोग अनावश्यक रूप में जगह जगह घूमते नजर आए। प्रतिष्ठान तो पूरी तरह निर्धारित समय पर बंद हो गए लेकिन लोगों की आवाजाही आमदिनों की तरह ही नजर आई। ग्रामीण इलाके में कोई पालन नहीं हो सका। गुरुवार को सुबह से दोपहर तक बारिश हुई लेकिन इस दौरान भीलॉकडाउन का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

सड़क पर अनावश्यक घूमने वाले लोग नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दिए। यह हाल चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय, शंकर चौराहा, आर्य समाज मार्ग, और रायसत्ती पर नजर आया। पुलिस की सख्ती दिखाई नहीं दी। प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे है और लोगों की आवाजाही में कमी नहीं आई। वहीं दूसरी ओर चंदौसी में भी पालन नजर नहीं आया। जलभराव के दौरान भी लोगों की आवाजाही दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें