फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। बिजली मरम्मत की बोगी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। जेब में रखे आधार कार्ड की शिनाख्त कराई जा रही है। बुजुर्ग की जेब से आधार कार्ड मिला है। जिसकी पुलिस तस्दीक करा रही है। आसपास के ग्रामीणों ने शिनाख्त की लेकिन कोई पहचान नहीं सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम छह बजे करीब बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा के नजदीक रेलवे की बिजली मरम्मत करने वाली बोगी की चपेट में आने से करीब 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अलीगढ़ की ओर से रेलवे की बिजली मरम्मत बोगी आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बहजोई पुलिस ने जांच पड़ताल की।
इस दौरान बुजुर्ग की जेब से आधार कार्ड मिला है। बहजोई कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चंदौसी के मौलागढ़ निवासी संजय शर्मा के नाम का आधार कार्ड मिला है। नाम पते की तस्दीक कराई जा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें