फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान संभल और चंदौसी में रही भीड़, नहीं हुआ नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। नगर में मंगलवार को लॉकडाउन का पालन नजर नहीं आया। लोगों की आवाजाही आमदिनों की तरह बनी रही। नियमों का पालन नहीं किया गया। यातायात व्यवस्था पूरी तरह आम दिनों की तरह ही नजर आई। बाजार में आवश्यक सामग्री लेने पहुंचे लोगों की भीड़ ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया। और एक दूसरे से सटे हुए खड़े नजर आए। 11 बजे बाजार बंद हुआ तो भीड़ खत्म हो सकी। इस दौरान किसी ने दूरी का पालन भी नहीं कराया। होम गार्ड की ड्यूटी लगी है लेकिन वह भीड़ को नियम का पालन नहीं करा पाते हैं। इसी क चलते भीड़ नियमों का उल्लंघन करती है।
विज्ञापन

सरायतरीन में भी यही हाल नजर आया। लोगों ने दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग ऐसे भी नजर आए जिन्होंने मास्क तक नहीं लगाया। ऐसे में संक्रमण की रोकथाम कैसे होगी। मंगलवार की रात साढ़े सात बजे करीब उप जिलाधि कारी दीपेंद्र यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने चंदौसी चौराहा और चौधरी सराय पर चेकिंग की।
चौधरी सराय तक पैदल गश्त की। चौधरी सराय में एक होटल खुला मिलने पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश किए हैं। चंदौसी में ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिनव गोपाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह ने फोर्स के साथ गश्त किया। आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की। इस दौरान जिधर अधिकारी पहुंचे वहां तो पालन नजर आया लेकिन अधिकारियों के जाते ही भीड़ जमा होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें