चंदौसी। मंडी समिति में अब भी खुले आसमान के नीचे गेहूं रखा है। बारिश के आसार हैं और जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। चार दिन पहले हुई बारिश के दौरान तीन हजार गेहूं से भरे कट्टे भीग चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध लेने को तैयार नहीं है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी की हुई है। इसके बाद भी खुले आसमान के नीचे गेहूं रखा है। मंगलवार को भी मामूली बूंदाबांदी हुई है।
अगर मूसलाधार बारिश हुई तो गेहूं खराब होना तय है। चंदौसी मंडी समिति में खुले आसमान के नीचे करीब 600 क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा है। इस गेहूं के रखरखाव को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि ऐसे मौसम में बारिश हो गई तो गेहूं भीगना तय है। इससे सरकार का सीधा नुकसान होगा। चार दिन पहले हुई बारिश के दौरान भी गेहूं भीग चुका है। जबकि गेहूं के रखरखाव की व्यवस्था केंद्र प्रभारी और प्रशासन को करनी चाहिए। जिससे नुकसान नहीं हो सके। डिप्टी आरएमओ विजेयता सिंह ने बताया कि गेहूं को तिरपाल से कवर करने के लिए कहा गया है। मंडी से उठान भी कराया जा रहा है।