फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को भी सफल रहा अघोषित लॉकडाउन, लोग भी घरों से कम ही निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सोमवार की सुबह लॉकडाउन का समय पूरा हो गया लेकिन संभल में साप्तहिक बंदी के चलते अघोषित लॉकडाउन जारी रहा। व्यापारी संगठनों के सहयोग से इस अघोषि त लॉकडाउन को जारी रखा गया। पूरी तरह बाजार बंद रहा और लोगों ने भी बाहर निकलने में रूचि नहीं ली। पुलिस की भी एहतियाती चौकसी बनी रही। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शासनादेश के चलते 35 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया था। यह लॉकडाउन की अवधि सोमवार की सुबह सात बजे पूरी हो गई। संभल नगर के अलावा सभी जगह राहत दी गई। लेकिन संभल नगर में साप्ताहिक बंदी के चलते अघोषित लॉकडाउन जारी रहा। इस लॉकडाउन के लिए व्यापारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

कोई प्रतिष्ठान नहीं खोला गया और पूरी तरह सन्नाटा दिखाई दिया। शहर का मुख्य बाजार बंद होने के चलते लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले। वही लोग घरों से बाहर आए जिन्हें सब्जी, दवाई व अन्य जरूरी सामग्री की खरीदारी करनी थी। इस दौरान पुलिस की एहतियाती चौकसी बनी रही।
कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की लोगों से अपील की गई। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि नगर में पूरी तरह लॉकडाउन का पालन किया गया। व्यापारियों के सहयोग से साप्ताहिक बंदी सफल रही और अघोषित लॉकडाउन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें