फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजारों के दुकान खुले, लेकिन जारी रही लोगों की चहल-पहल

विज्ञापन
संभल के चमन सराय में लॉकडाउन के दौरान भी वाहनों की आवाजाही ऐसे नजर आई। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर के सरायतरीन में लोगों की आवाजाही और जगह-जगह खुले प्रतिष्ठानों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। आम दिनों की तरह ही जगह-जगह भीड़ नजर आई। लोगों ने पालन नहीं किया और पुलिस की मुस्तैदी भी नजर नहीं आई। रविवार को लगने वाला साप्ताहिक लॉकडाउन पूरी तहर बेअसर नजर आया। सरायतरीन इलाके में काफी चहल पहल रही और कुछ प्रतिष्ठान भी खोले गए। जहां एक ओर रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन लागू था। इस इलाके में पूरी तरह लॉकडाउन बेअसर नजर आया। लोगों की मुख्य बाजार में आवाजाही नियमों को उड़ाती दिखाई दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर संभल के सदर इलाके में भी काफी चहल कदमी नजर आई। बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजित होने से यह चहलकदमी ज्यादा बढ़ी दिखी। बाहर आए परीक्षार्थि यों और उनके परिजनों से भी भीड़ नजर आई। गली मोहल्लों में तो लॉकडाउन का पालन होना ही बंद हो गया है। प्रतिष्ठान पूरी तरह खुले रहते हैं और पुलिस की भी चौकसी नहीं है। इसलिए लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है।
वहीं दूसरी ओर नगरीय क्षेत्र में सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य भी धीमा पड़ गया है। मालूम हो शासन ने दो दिवसीय लॉकडाउन सफाई, पानी और सैनिटाइजेश की व्यवस्था दुरूस्त कराने के लिए लागू किया था। इसका शुरूआती दो तीन सप्ताह पालन हुआ लेकिन अब अमल नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें