फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी आफिस के एक स्टाफ सहित 13 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एएसपी आफिस के एक स्टाफ सहित 13 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। संभल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1129 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित लोगों को आईसोलेशन करने और उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर सूची बनाने में लगी हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल संभल की लैब में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच की जा रही है। रविवार को लैब में कराई गई जांच में एएसपी आफिस संभल के 29 वर्षीय स्टाफ कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।
जिला अस्पताल में हुई जांच में बहजोई के नया बाजार निवासी 62 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर लैब की जांच रिपोर्ट में चंदौसी के मोहल्ला राम नौमी निवसी 34 वर्षीय महिला, उसकी 13 वर्षीय बेटी, बहजोई ब्लाक के गांव भजन निवासी 40 वर्षीय महिला, बहजोई के मोहल्ला काली मंदिर निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, संभल के मोहल्ला महमूद सराय निवासी 12 वर्षीय बालक, बहजोई ब्लाक के गांव इस्लामनगर निवासी 31 वर्षीय युवक, गांव मऊ कठेर निवासी 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। संक्रमित व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम आइसोलेशन करने में लगी है। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर, एएनएम संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की सूची बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें