फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं दिखी सख्ती तो कहीं लोग घूमते दिखे, वाहन भी भरते रहे रफ्तार

विज्ञापन
कैसा ये लॉकडाउन-संभल के चमन सराय में साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन कुछ ऐसी चहल पहल नजर आई। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। साप्ताहिक लॉक डाउन के पहले दिन पूरी तरह सफलता नहीं दिखाई दी। कहीं पुलिस की सख्ती के चलते सन्नाटा दिखाई दिया तो कहीं लोग घूमते नजर आए। हॉटस्पॉट सील क्षेत्र में भी नियमों का पालन नहीं हुआ। यह लापरवाही उस समय हो रही है जब लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सामाजिक दूरी का उल्लंघन और मास्क न लगाना मानो आम बात है जबकि बचाव ही कोरोना वायरस से बचने का पहला उपाय है।
विज्ञापन

शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन का पहला दिन सफल नहीं रह। लॉकडाउन का कहीं पालन हुआ और कहीं जमकर उल्लंघन किया गया। बरेली सराय में बने हॉट स्पॉट सील क्षेत्र में काफी लोग इधर उधर घूमते दिखाई दिए। नखासा में बने हॉट स्पॉट सील क्षेत्र में भी यही हाल रहा। इसके अलावा चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा और चौधरी सराय में आम लोग अनावश्यक रूप से घूमते मिले। हालांकि जगह-जगह पुलिस का पहरा भी लगा हुआ था लेकिन इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं हो सका।
मालूम हो शासन की मंशा है कि दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना पर वार किया जाए। जिससे इस खतरनाक संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। निकायों को सफाई और सैनिटाइजेशन करने के लिए भी कहा गया है। निकायों की ओर से यह कार्य बखूबी किया जा रहा है। लेकिन लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें