फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर में लॉकडाउन की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन दस मई तक कर दिया लेकिन गुन्नौर क्षेत्र के लोग फिर भी इसका पूर्णरूप से पालन करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में शनिवार, रविवार सोमवार लॉकडाउन था लेकिन मुख्यमंत्री अब दस मई तक कर दिया। लेकिन गुन्नौर व बबराला में न तो लोग और न ही व्यवसायी इसको मानने को तैयार हैं।जिन व्यवसाइयों की घर मे दुकानें हैं वह तो अपनी दुकानें खोलकर प्रतिदिन की भाँति कारोबार चला रहे हैं।उन पर भीड़ लग रही है।इनकी देखा देखी अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानों के आगे बैठे देखे जा सकते हैं।कोई ग्राहक आता है तो इधर उधर पुलिस तो नहीं आ रही है देखकर शटर उठाकर सामान बेच रहे हैं।पुलिस आने पर भाग जाते हैं।जबकि सरकारी कार्यालय खुलने से उनमें भीड़ उमड़ रही है।इन कार्यालयों में सोशल डिस्टेंशिंग का पालन नही हो रहा है।ऐसे में क्या लॉकडाउन का औचित्य पूर्ण हो पा रहा है।लोगों का कहना है कि वह जिम्मेदार कहां हैं जिन पर इसके पालन की जिम्मेदारी है और वह मूकदर्शक बने बैठे हैं।लोग भी बिना मास्क के घूम रहे हैं।उनसे भी पूछने वाला कोई नहीं है।अगर यही लॉकडाउन है तो जिस उद्देश्य से लगा है उसका पूरा होना मुश्किल है। गुन्नौर कोतवाल सतीश कुमार आर्य ने कहा कि पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने में जुटा है।व्यवसायी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।कार्यालयों का भी निरीक्षण किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें