संभल। इन्वेस्टर्स समिट में प्रस्ताव देने वाले उद्यमियों को ऋण दिए जाने की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से तेजी से कराई जा रही है। पहली अप्रैल से अब तक लगातार ऋण दिए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई है।
जिन उद्यमियों के ऋण स्वीकृत हो गए हैं उनको इस महीने तक ऋण मिल जाएगा। जिल में 100 उद्यमियों को ऋण दिए जाने के लिए स्वीकृति मिली थी। इसमें कई करोड़ का ऋण 60 उद्यमियों का ऋण मिल चुका है। 40 उद्यमियों का ऋण स्वीकृत हो चुका है। संयुक्त आयुक्त उद्योग मुरादाबाद योगेश कुमार का कहना है कि जिन उद्यमियों का ऋण स्वीकृत हो गया है उनको भी फरवरी के अंतिम सप्ताह तक ऋण मिल जाएगा। जिससे वह अपने उद्योग स्थापित कर सकेंगे। वहीं एलडीएम का कहना है कि जो आवेदन ऋण के मिल रहे हैं उन्हें तत्काल पूरा कराया जा रहा है। इसमें खासतौर पर उद्यमियों की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
684 करोड़ का ऋण वितरण किया जा चुका
जिले के एलडीएम अमित विश्नोई ने बताया कि 70854 फर्म को करीब 684 करोड़ का ऋण पहली अप्रैल से अब तक दिया जा चुका है। इसमें छोटे और बड़े उद्यमी शामिल हैं। इसके अलावा छोटी फर्म भी हैं। बताया कि दस हजार रुपये से लेकर करोड़ों तक ऋण दिया गया है। इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले उद्यमियों की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करा कर ऋण दिया जा रहा है। जिससे उन्हें उद्योग स्थापित करने में दिक्कत न हो।
डाॅ.दिनेश मालिक