फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऋण वितरण और वसूली में बहजोई व असमोली फिसड्डी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। संभल के मोहल्ला चौधरी सराय में स्थित सहकारी समिति के परिसर में बुधवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग मुरादाबाद मंडल के जीएम जेपी सिंह ने तहसील स्तरीय बैठक की। इस दौरान ऋण वितरण और वसूली की समीक्षा की गई। ऋण वितरण और ऋण वसूली में सबसे पीछे बहजोई व असमोली के सहकारी समिति के सचिव और शाखा प्रबंधक के खिलाफ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जेपी सिंह ने बताया कि चंदौसी और संभल तहसील की ऋण वसूली और ऋण वितरण की समीक्षा की गई है। इसमें बहजोई, असमोली के शाखा प्रबंधक और सहकारी समिति के सचिव की जिले में सबसे खराब स्थिति है। इसलिए इन्हें नोटिस जारी किया गया है। सचिव और शाखा प्रबंधकों को कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी गई है। यदि इसके बावजूद ऋण वितरण और वसूली में लापरवाही की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पत्र किसान को दिए जाने की पहली प्राथमिकता है। एआर वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि जिन सहकारी समिति पर सरकार के द्वारा जन सेवा केंद्र की व्यवस्था है, वहां योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्हें लाभ दिया जाए। इस दौरान एडीसीओ अरविंद मेहरा, राजेश कुमार त्रिपाठी, एडीओ कोऑपरेटिव अनिल कुमार त्रिपाठी, राकेश पाल, डालेश्वर गुप्ता, मुशर्रफ अली, बालमुकुंद, बागेश्वर कुमार, आनंदपाल, जितेंद्र त्यागी आदि रहे।

डाॅ.दिनेश मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें