संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार बिन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार सशक्त भारत सुरक्षित भारत करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगी हुई है।
जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने संपूर्ण विकास करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता वाली नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर गौरवशाली स्थान दिलाने का प्रयास किया है। रक्षा क्षेत्र में चाहे एयर डिफेंस सिस्टम हो, या फिर आकाश मिसाइल और स्वदेशी हथियारों का निर्माण हो। ऑपरेशन सिंदूर करके भारत की पूरे विश्व में भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख्याति दिलाई है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कशिश कौशल ने की। संचालन शोभित गुप्ता ने किया। इस दौरान उमेश शर्मा, अजय शर्मा, संजय सांध्यधर, मुकुल रस्तोगी, विपिन गुप्ता, दिनेश जाटव, सौरव गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, आशुतोष, हर्षित शर्मा, अक्षित अग्रवाल, हितेश मिश्रा आदि रहे।