फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिलाओं ने बैंडबाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव पवांसा में स्थित जय संतोषी माता मंदिर के परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले रविवार को 51 महिलाओं ने विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यह गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस जय संतोषी माता मंदिर के परिसर में समापन किया गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन अखंड भारत परिसर अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 ब्रह्मानंद महाराज ने बताया कि जब श्री लक्ष्मी जी ने संसारी जीवों के कल्याण के लिए प्रभु से पूछा तो प्रभु ने श्री लक्ष्मी जी से कहा कि यह श्रीमद्भागवत कथा ही सबसे सुगम और सरल कल्याण का उपाय है। इसी भागवत कथा को एक बार ब्रह्माजी के पूछने पर प्रभु ने उन्हें भी उपदेश दिया था। इसी कथा को भगवान श्रीमन्नारायण से प्राप्त कर श्री शंकर जी ने श्री पार्वती जी को सुनाया था।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान पुत्र रिंकू शर्मा, सुमित राघव, बंटी उर्फ सौरभ गुप्ता, सजल प्रताप, धर्मेंद्र राघव, डॉ.मनोज कुमार शर्मा, कल्याण सिंह यादव, नीरज शर्मा, रजत विक्रांत सिंह, सुधांशु राघव, मनोज राघव, प्रदीप राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें