फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के गर्म तेल से संविदा लाइनमैन की मौके पर मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गैर आबाद गांव गंदापुर में संविदा लाइनमैन की ट्रांसफार्मर से उछले गर्म तेल से मौत हुई हो गई। इसकी जानकारी संविदा लाइनमैन के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान व बिजली विभाग के कई अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पीड़ित परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

दरअसल हादसा एक किसान के नलकूप के ट्रांसफार्मर को सही करते समय हुआ है। शुक्रवार को साढ़े तीन बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजेंद्र (45) पुत्र शिव चरण सिंह कोतवाली संभल के गैर आबाद गांव गंदापुर के जंगल में ट्रांसफार्मर सही करते समय मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब राजेंद्र एक किसान के नलकूप का ट्रांसफार्मर सही करने के लिए गए थे। ट्रांसफार्मर नया रखा गया था। जिसमें तेल गर्म हो रहा था।
इसी दौरान लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर का तेल देखने के लिए ढक्कन खोल दिया। तेल उछला तो मुंह पर आ गया और इसी दौरान लाइनमैन मुंह के बल गर्म तेल पर गिर गया। इससे पूरी तरह चेहरा झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पत्नी बबीता का कहना है कि उसके पति लाइनमैन थे। उन्हें साजिशन ले जाया गया और मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड गया है। वहीं दूसरी नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें