फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पांच करोड़ की लागत से लगी लाइटें डेढ़ साल में तीन बार खराब हुईं

Sat, 30 Mar 2024 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। डेढ़ साल पहले बाईपास पर मार्ग पर करीब पांच करोड़ की लागत से लगाई स्ट्रीट लाइट तीन बार खराब हो चुकी हैं। अब फिर से बाईपास मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है। सिम्स कॉलेज से लेकर चंदौसी ग्रीन और बेहतरी फाटक तक मात्र सात लाइट जल रही हैं। शेष लाइट बेहतरी फाटक से पथरा तिराहे की जल रही है। अंधेरे के कारण हादसे का डर रहता है तथा सुबह व रात को टहलने वाले लोगों ने बाईपास पर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

चंदौसी में बाईपास मार्ग पर 2022 में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगवाने का प्रस्ताव दिया है। पीडब्ल्यूडी यांत्रिक विभाग सिम्स कॉलेज से चंदौसी ग्रीन तक करीब पांच किलोमीटर तक, विश्वकर्मा धर्मकांटा तिराहा से पथरा तिराहे तक करीब चार किलोमीटर मार्ग पर दोनों साइड में करीब 650 स्ट्रीट लाइट लगवाई थी। इन पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी अगस्त 2022 में इन लाइटों का उद्घाटन किया था और 15 अगस्त पर बाईपास मार्ग प्रकाश से जगमगा उठा था। पर लाइटों की गुणवत्ता में कही कहें या अन्य कोई कारण अब बाईपास मार्ग पर पूरी तरह से अंधेरा छाया रहता है। हैरानी की बात है कि पालिका से लोग आए दिन शिकायत भी करते रहते हैं, इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। बाईपास मार्ग पर मौलागढ़ कई स्थानों पर तीव्र मोड़ भी हैं, ऐसे में हादसों का डर रहता है।

इन स्थानाें पर है तीव्र मोड़
मौलागढ़ पुलिया के पास, बहजोई तिराहा, मंडी समिति फाटक, मुरादाबाद रोड हीरो एजेंसी के पास, विश्वकर्मा तिराहा, मुरादाबाद फर्रुखाबाद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास , बदायूं चुंगी, वन विभाग कार्यालय के पास, बेहतरी फाटक, पथरा मोड है। इन स्थानों पर रात में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन


दावा: दो बार पीडब्ल्यूडी यांत्रिक ने ठीक लाइट :
लाइट लगवाने के दो से तीन माह के अंदर ही अधिकांश लाइट खराब हो गई थी। खंभे भी टूट गए थे। मामला समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ, तो पीडब्ल्यूडी यांत्रिक विभाग ने मई 2023 में कुछ लाइट ठीक करा दी थी। कुछ समय बाद फिर वही हालात हो गए थे। लाइट गारंटी में होने के कारण शिकायत की गई, तो कंपनी की ओर से विभाग ने दिसंबर 2023 में फिर लाइट ठीक कराई। अब हालात फिर पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें