विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में दिवाली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई। विभिन्न प्रकार के कंडील व कार्ड बनाए। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने अलग-अलग वेशभूषा धारण कर सभी का मनमोह लिया।
शनिवार को नगर के बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली महोत्सव बड़े उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। अंतर्सदनीय प्रतियोगिताओं रंगोली दीप व मोमबत्ती सज्जा, कंडील और कार्ड बनाने में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र व उनकी पत्नी आरती मिश्र रहीं। बच्चों की प्रतिभाओं को असाधारण बताते हुए विद्यालय में आधुनिक युग के अनुरूप स्तर व इस प्रकार की सहपाठ्य प्रतियोगिताओं की प्रशंसा की। प्रबंधक हरीश चंद्र गर्ग ने बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान डा. अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्य अब्राहम जार्ज उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह, राकेश अग्रवाल, रविकांत अग्रवाल, अंकिता गर्ग, पल्लवी रस्तोगी आदि मौजूद रहे। वहीं प्री प्राइमरी में फैंसी ड्रेस शो हुआ। इसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कार्टून, पौराणिक व स्वतंत्रता सेनानी आदि की वेशभूषा धारण की। दूसरी ओर चंदौसी मार्ग स्थित श्री साईं आराधना पब्लिक स्कूल में दिवाली के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दीप जलाकर सुंदर रंगोली बनाई। इसमें दृष्टि, तूबा, भावना, उजमा, यमशी, पिंकी, भूमि, बुशरा, यशी, साक्षी, सिम्मी, प्राची, प्रियांशी, शगुन, बेबी, मेघना, निष्ठा पाल, आदि ने रंगोली में भाग लिया।
इस दौरान प्रबंधक सुशील कुमार, आरती शर्मा, यासमीन, सुरवीर, इरम, तराना, शबनूर, श्वेतांजलि, शगुफ्ता, किशवर, फरहा आदि मौजूद रहे। सरायतरीन स्थित बीडी इंटर कॉलेज में भी दीपक व रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने मानव आकृति रंग बिरंगे दीये बनाकर सभी को मनमोहित किया। जिसमें वंदना, ध्रुव, सिमबुल, हर्ष कुमार तनियाबी, अंजली पहले, सुशांत, प्रियांशी, आदित्य, उमजा दूसरे और निशी, कार्तिक, पंकज, कीर्ति व हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। सभी को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक ब्रह्मानंद वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य नीरू चौधरी, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।