सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्रबंधक विक्रम थॉमस मोहन व प्रधानाचार्य जया थॉमस ने छात्र-छात्राओं को बताया कि श्रीराम 14 वर्ष का बनवास पूरा कर अयोध्या वापस आए थे। इस खुशी में दीपक जलाकर खुशी मनाई गई। तब से अब इस त्योहार को दिवाली के रूप में मनाते आ रहे हैं। निर्णायक मंडल में पूनम शर्मा, रेखा चक्रवती, रश्मि, निधि, शिल्पा आदि मौजूद रहीं। विद्यार्थियों से खूबसूरत रंगोली तैयार की तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कनिष्का, वैष्णवी, सुहानी, प्रियाशी, नव्या, आराध्या, अनन्या, ज्योति, हिमांशी, नक्षत्रा, प्राची आदि मौजूद रहे।
सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दिया व सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने कागज पर रंगों की मदद से विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां तैयार की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन एमएल यादव, राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं जुनावई के कस्तूरबा गांधी विद्यालय को बालिकाओं दिवाली के अवसर पर विद्यालय को बिजली की झालरों के सजाया। साथ ही विद्यालय में संपन्न हुई रंगोली, दीपक डेकोरेशन, कैंडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के उपरांत बालिकाओं ने अपने अभिभावकों के साथ त्योहार मनाने घर चली गई।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण को झालरों व कैंडल से सजाया गया। इसके उपरांत छात्राओं के मध्य दीपक डेकोरेशन व रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद छात्राओं को मिठाई वितरित की गई। इसके बाद छात्राओं को अभिभावकों के साथ घर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय वार्डनराखी शर्मा, पीटीआई कमलेश आदि मौजूद रहीं।