संभल। गांव मदाला फतेहपुर निवासी दो गो हत्या के आरोपियों को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मीट की दुकानों को लाइसेंस जारी कर दिए गए, मामला उजागर होने पर अब लाइसेंस निलंबित किया गए हैं। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर स्थित दो मीट विक्रेताओं के खिलाफ गो हत्या के मामले दर्ज होने के बाद भी लाइसेंस जारी किया गया।
फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लाइसेंस को निलंबित कर दिया है और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतुष्ट न मिलने पर लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांव शहबाजपुर कलां में 6 मीट की दुकानाें में सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 678 रिटेल मीट की दुकानें हैं। सभी के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व नियमावली 2011 के प्रावधानों का अनुपालन करना अनिवार्य है। अगर कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।