संभल। संभल से गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर विकास दिव्यांग सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आस मोहम्मद ने पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है के रेल लाइन के विस्तारीकरण से संभल में उद्योगों का ठीक से विकास हो सकेगा। जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविराज चाहल के आह्वान पर यह पत्र भेजा गया। आस मोहम्मद ने कहा कि संभल से गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग पांच दशक पुरानी है। संभल में आज तक रेल लाइन का विस्तारीकरण नहीं हो सका है। पूर्व सरकारों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री से उम्मीद है कि संभल वासियों की यह मांग अब जरूर पूरी करेंगे। रविराज चाहल एडवोकेट ने कहा कि हम लगातार अपनी मांग को उचित माध्यम से प्रधानमंत्री व रेल मंत्री तक पहुंचाते आ रहे हैं लेकिन आज तक हमारी मांग पूर्ण नहीं हो सकी है। हमें उम्मीद है कि जल्दी ही भारत सरकार हमारी मांग पूर्ण करेगी। जिससे संभल में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और संभल में उद्योगों का ठीक से विकास हो सकेगा। हम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख से अनुरोध कर रहे हैं कि वह अपने माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग करें। इस दौरान मंगल सिंह, अतर सिंह, अमित कुमार, देव कुमार, मोहम्मद चांद, भूरे खां आदि रहे।