फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोटे की दुकान पर गेहूं और चावल कम, बाजरा अधिक पाया गया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली के गांव असगरीपुर में कोटेदार के यहां वितरण में घपलेबाजी सामने आई है। असमोली में तैनात पूर्ति निरीक्षक अंकित कुमार अवस्थी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पांच अप्रैल को निरीक्षण के लिए वह कोटेदार इमरान की दुकान पर पहुंचे थे। जहां निरीक्षण के दौरान काफी खामियां पाई गईं। नोटिस बोर्ड पर गलत सूचना दर्ज थी। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया गया।
जांच पड़ताल में गेंहू का स्टॉक 1.11 क्विंटल कम, चावल 2.17 क्विंटल कम और बाजरा स्टॉक में 27 किलोग्राम ज्यादा पाया गया। जिससे स्पष्ट हुआ कि वितरण में घपलेबाजी की गई है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि घपलेबाजी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी की अनुमति के आधार पर कोटेदार इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें