फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट और पथराव, युवती समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली। बनियाठेर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार की दोपहर फिर जमकर मारपीट हुई। पथराव के साथ ही जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें युवती समेत सात लाेग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चंदौसी अस्पताल में मेडिकल कराया है। विवाद के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

नरौली के मोहल्ला काजी टोला में जमीरुद्दीन और रहीस अहमद पक्ष में चार दिन पहले सड़क के गड्डे को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में गाली -गलौज और मारपीट हो गई थी। दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंच गए थे। बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर एक बार सामने आ गए। दोपहर को नमाज अदा करके लौटे दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। इसके बाद अपने घरों से लाठी डंडे लेकर आ गए। बीच मोहल्ले में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद में दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।
इसी बीच स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद भी दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। किसी तरह पुलिस ने मामला संभाला। मारपीट में जमीरुद्दीन पक्ष से जहीमुद्दीन, मुगरीद्दीन और मोइनुद्दीन व रहीस पक्ष से मोहम्मद गौस, इरम, फिरोज और आलम घायल हो गए। पुलिस ने चंदौसी अस्पताल में ले जाकर घायलों का मेडिकल कराया। वहीं दोनों पक्षों की ओर विवाद की तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें