फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेंदुए स्वस्थ, छोड़ने के लिए लखनऊ से मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। करीब 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद रविवार की सुबह पकड़ में आए तेंदुए को वन क्षेत्र में छोड़े जाने की अनुमति लखनऊ से मांगी गई है। वन विभाग के पास सुरक्षित तेंदुआ अनुमति मिलने के बाद ही छोड़ा जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट में 45 किलो के 4-5 साल के नर तेंदुए के पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने यारा फर्टिलाइजर परिसर के वन क्षेत्र और झाड़ियों में कांबिंग की थी। तलाश के दौरान तेंदुआ सड़क किनारे बनी पुलिया के ड्रेनेज पाइप में घुस गया था। इसके बाद टीम ने खास रणनीति बनाई। पाइप के एक छोर पर लोहे का पिंजरा लगाया गया और दूसरे छोर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी का तेज बहाव किया गया।
पानी के दबाव से घबराकर तेंदुआ बाहर निकला और सीधे पिंजरे में फंस गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में कैद करके सुरक्षित स्थान पर ले गई। अब लखनऊ वन्य जीव विभाग से तेंदुए को छोड़ने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


तेंदुए का मेडिकल कराया गया है। तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। उसकी उम्र 4-5 साल है और वजन 45 किलो है। उसे छोड़ने के लिए लखनऊ बाइल्ड लाइफ से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद तय स्थान पर तेंदुए को छोड़ा जाएगा। फिलहाल के लिए तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन

प्रीति यादव, डीएफओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें