फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेंदुए ने नीलगाय को बनाया शिकार, लोगों में दहशत

Fri, 23 Oct 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगावास के जंगल में बुधवार सुबह करीब सात बजे तेंदुए ने एक नीलगाय का शिकार कर लिया। किसान टीटू यादव ने तेंदुए को नीलगाय खाते देखा, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

किसान टीटू यादव तीन नंबर बांध के किनारे खेत की जोताई कर रहे थे। तेंदुए को देखकर वह घबराकर गांव की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी तेंदुए ने गांव के किनारे एक गाय के बछड़े को शिकार बनाया था। करीब एक माह पहले तेंदुआ एक ग्रामीण की छत पर भी पहुंच गया था।
मंगलवार रात बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज के पास गवां-बबराला हाईवे पार करते हुए भी तेंदुआ दिखाई दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखने से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों और हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

किसानों को खेतों में काम करने और जंगल की ओर जाने में अनहोनी का डर सता रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन ने बताया कि तेंदुए की तलाश में जंगल में लगातार गश्त की जा रही है। हालांकि, अभी तक उसके ठिकाने की सटीक पहचान नहीं हो सकी है। जल्द ही उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें